फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मां, तुम सही कहती थी... मैं जान कर तुमसे गलत व्यवहार करता था

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक दंपति बेटी के साथ। फाइल फोटो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेम नगर में रविवार देर रात अपनी बेटी के साथ फंदा लगाने वाले दंपती ने करीब 10 पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें अपनी संपत्ति से लेकर अपने पास की हर छोटी वस्तु पर कई लोगों के अधिकार तय करके गए। नोट में मृतक ने सबसे पहले लिखा कि सब कुछ मिला लेकिन बस एक चीज की कमी रह गई। जो कभी मिल नहीं सकती।
विज्ञापन

जीतू मेरे लैपटॉप में तुम लास्ट मेरे राजस्थान टूर की वीडियो देखना। जो मरने चला है क्या वो जीना नहीं चाह रहा होगा। क्या वो जीने नहीं चला लेकिन कुछ ठीक नहीं हुआ। मैंने बहुत कोशिश की सब कुछ ठीक हो जाए बहुत इंतजार किया। आखिर में ये कदम उठा रहा हूं। अगले पेज पर अपनी मां से माफी मांगी और लिखा कि मां, तुम सही कहती थीं कि मैं तुमसे जानबूझकर गलत तरह से बोल रहा हूं। मैं चाहता था कि तुम मुझसे मोह कम कर दो क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम मुझसे सबसे ज्यादा प्यार करती हो।
नोट में उसने अपनी बहन को बचपन में दिलाए खिलौनों के लिए धन्यवाद दिया और एक अलग पेज पर एयरपॉड्स समेत छोटी-छोटी वस्तुओं का वारिस भी घोषित कर दिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि उसने अपनी पत्नी को पूरी तरह दोषमुक्त किया और लिखा कि इसमें मेरी पत्नी का कोई कसूर नहीं है। वो बहुत अच्छी है। मैं ही इसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर रहा हूं।
विज्ञापन

डीएसपी सुनील कुमार व थाना कृष्णा गेट के प्रभारी बलजीत सिंह ने सुसाइड नोट की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के पास से बरामद 10 पेज के लंबे सुसाइड नोट में उसने अपनी सारी भावनाएं, परिवार के प्रति प्यार और अंतिम इच्छाएं दर्ज की हैं। सुसाइड नोट देखकर लग रहा है कि यह दो दिन तक लिखा गया हो। क्योंकि लिखावट में बदलाव साफ दिख रहा है। नोट में मृतक की और उसकी पत्नी दोनों की लिखाई मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। नोट में मृतक ने अपनी सारी संपत्ति अपने भाई प्रतीक के नाम कर दी। नोट डायनिंग टेबल पर एक डायरी में रखा मिला।
सुसाइड नोट में जीतू नाम का जिक्र, पुलिस कर रही जांच

मृतकों के कमरे से मिले सुसाइड नोट में जीतू के नाम का जिक्र किया गया है। उसे संबोधित करते हुए कहा गया है कि वह मां का ख्याल रखें। जीतू कौन है, अब पुलिस यह जांच करने में लगी है। वहीं परिवार की ओर से कोई इस नाम पर कुछ नहीं बताया जा रहा। एसएचओ बलजीत सिंह का कहना है कि अभी सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

कुरुक्षेत्र। मृतक दंपति बेटी के साथ। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें