लाडवा। सांसद नवीन जिंदल द्वारा स्थापित जिम का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी, सर
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल द्वारा युवाओं को स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन शैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव खैरा और दबखेड़ा में अत्याधुनिक फिटनेस इक्विपमेंट्स से सुसज्जित जिम स्थापित किए गए हैं।
खैरा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम और दबखेड़ा के पंचायत भवन में स्थापित इन जिमों का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए सांसद नवीन जिंदल द्वारा युवाओं के लिए आधुनिक जिम स्थापित कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा गांवों के युवाओं के लिए इन जिमों में जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, वे वास्तव में अनुकरणीय हैं। उन्होंने ग्रामीण युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि वे इन जिमों में उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग कर अपने जीवन, स्वास्थ्य और भविष्य को सशक्त बनाए।
इस अवसर पर भाजपा मंडल गुढ़ा के प्रधान नरेंद्र दबखेड़ा, महासचिव जगदीप सैनी, दबखेड़ा की सरपंच जसविंदर कौर, खैरा के सरपंच जितेंद्र सिंह, रामकुमार खैरा, बरगट जाटान के सरपंच रामकरण सैनी, बरगट के सरपंच प्रतिनिधि बलवंत सैनी, खैरी के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सैनी, छपरा के सरपंच राजेंद्र सैनी दोनों गांवों के पंच-सरपंच, महिलाऐं, युवा खिलाड़ी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।