फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: बदमाशों ने प्रॉपटी डीलर व वकील के घर चलाई गोलियां, वॉइस मैसेज भेजकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

Fri, 05 Jul 2024 12:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

प्रोपर्टी डीलर जय प्रकाश ने बताया कि उनका आजाद नगर में ही प्रोपर्टी का काम है। रात को वे सभी अपने घर सोए हुए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर आए दो बदमाश घर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। उसके बाद उनके मोबाइल पर 50 लाख रुपये मांगने का वॉइस मैसेज आया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हुई फायरिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के नरकातारी रोड पर आजाद नगर में बदमाशों ने देर रात प्रोपर्टी डीलर और नामी वकील के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइक पर आए दो बदमाश सात-आठ राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। इनमें एक गोली कार और लैंप पर लगी। वारदात रात साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद से परिवार में दहशत बनीं हुई है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


मामला रंगदारी मांगने से जुड़ा है। वारदात के बाद प्रोपर्टी डीलर के मोबाइल पर मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। मामले की सूचना पाकर सीआईए-एक और एसटीएफ अंबाला की टीम ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से पांच-छह खोल बरामद किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

प्रोपर्टी डीलर जय प्रकाश ने बताया कि उनका आजाद नगर में ही प्रोपर्टी का काम है। रात को वे सभी अपने घर सोए हुए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर आए दो बदमाश घर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। उसके बाद उनके मोबाइल पर 50 लाख रुपये मांगने का वॉइस मैसेज आया। हालांकि यह मैसेज उन्होंने सुबह देखा, जिसमें रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें