फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान विवाद : आज ट्रस्ट की बैठक में लिया जा सकता है बड़ा फैसला, चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की टिकी निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान शाहाबाद में वेतन भुगतान को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। संस्थान के चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों का धरना बुधवार को 13वें दिन भी जारी रहा। वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा, जिससे संस्थान की ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित रहीं, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


इस बीच आज वीरवार को ट्रस्ट की चंडीगढ़ सेक्टर पांच स्थित एसजीपीसी सब कार्यालय पर अहम बैठक होगी, जिसमें संस्थान के मौजूदा विवाद और कर्मचारियों के लंबित वेतन के मुद्दे पर बड़ा फैसला लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। बैठक पर संस्थान के चिकित्सकों, कर्मचारियों के साथ-साथ मरीजों की भी निगाहें टिकी हुई हैं। धरने पर बैठे चिकित्सकों और कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनका लंबित वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने के चलते संस्थान की ओपीडी सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कई मरीजों को अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

बैठक में लिया जा सकता है कोई भी फैसला : कैमपुरी
मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान ट्रस्ट के सदस्य एवं एसजीपीसी कार्यकारिणी सदस्य बलदेव सिंह कैमपुरिया का कहना है कि मेडिकल संस्थान में चल रहा विवाद सही नहीं ठहराया जा सकता है। आज वीरवार को ट्रस्ट की बैठक चेयरमैन व एसजपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी की अध्यक्षता में होनी है, जिसमें संस्थान के हित में कोई भी फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन



हरियाणा कमेटी की बैठक कल, लिया जा सकता है अहम फैसला
उक्त विवाद को लेकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से भी मुख्यालय पर शुक्रवार 17 जुलाई को बैठक बुलाई हुई है, जिसमें भी कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस बैठक में एचएसजीएमसी की ओर से पिछले दिनों बनाई गई 11 सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट रखी जानी है, जिस पर चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। वहीं हरियाणा कमेटी की नजरें अब आज वीरवार को उक्त ट्रस्ट की होने वाली बैठक पर भी टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें