फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि खेल परिषद बोर्ड की दो बैठकों के अभी तक पास नहीं हुए मिनट्स, खामियाजा भुगत रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिषद बोर्ड की दो बार बैठक होने के बावजूद आज तक मिनट्स तक पास नहीं हो पाए हैं, जिसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। बोर्ड की पहली बैठक 28 नवंबर और दूसरी आठ फरवरी को हुई थी, जिनके अब तक बोर्ड की ओर से पास किए गए प्रस्ताव के मुताबिक मिनट्स तैयार नहीं किए गए, जिसके चलते मिनट्स की अप्रूवल नहीं मिल पाई है। ऐसे में सीधे तौर पर नुकसान खिलाड़ियों को पहुंच रहा है। क्योंकि बोर्ड की बैठक में खिलाड़ियों एवं खेल निदेशालय की सुविधाओं को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाते हैं लेकिन ऐसे में न तो बैठक में पास किए गए प्रस्ताव पर कार्य हो पा रहा है और न ही खिलाड़ियों को सुविधाएं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

नवंबर माह में हुई कुवि खेल परिषद बोर्ड की बैठक में खिलाड़ियों के लिए बस खरीदने और जिम लगवाने का प्रस्ताव पास हुआ था ताकि खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें। महिला खिलाड़ियों का कैंप बोर्ड के आदेशों का उल्लंघन कर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कैंपस से बाहर लगाने को लेकर प्रस्ताव पास किए गए थे। इसके बाद आठ फरवरी को बोर्ड की दूसरी बैठक हुई, जिसमें बोर्ड की गाइडलाइन को फॉलो किए बिना किए गए कार्यों के लिए चर्चा की गई और कई अन्य प्रस्ताव बोर्ड सदस्यों द्वारा पास किए गए लेकिन अब तक न तो नवंबर माह के मिनट्स और न ही फरवरी माह में हुई बैठक में पास हुए प्रस्तावों के मिनट्स बोर्ड की ओर से अप्रूव हो पाए हैं। मिनट्स में संशोधन करने के चलते अप्रूव में इतना समय लग रहा है।

मिनट्स किए जा चुके तैयार : डॉ. राजेश
कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती का कहना है कि मिनट्स तैयार कर लिए गए हैं। अप्रूवल के लिए भेजे जाएंगे। वहीं खेल परिषद के प्रधान डॉ. नितिन सहगल का कहना है कि बैठक में पास किए प्रस्तावों के उल्लंघन का स्पष्टीकरण एवं सही मिनट्स निदेशालय की ओर से तैयार होकर नहीं आए हैं, जिसके चलते अभी मिनट्स अप्रूव नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें