फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पहले दिन हुई 100 क्विंटल सूरजमुखी की खरीद, किसानों को मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में सूरजमुखी की खरीद के दौरान गुणवत्ता को जांचते हैफेड के इंस्पेक्टर सुभ
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। आखिरकार सूरजमुखी की खरीद शुरू होने से शनिवार को किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली है। सूरजमुखी की खरीद के पहले दिन खरीद एजेंसी हैफेड ने अनाजमंडी से करीब 100 क्विंटल सूरजमुखी की खरीद की। जानकारी देते हुए हैफेड के इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने बताया कि सरकार ने एक जून से सूरजमुखी खरीद के आदेश जारी किए थे। उसी के अनुसार हैफेड एजेंसी ने अनाज मंडी से सूरजमुखी की खरीद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी मापदंडों के अनुसार सही पाए जाने वाले सूरजमुखी का एक-एक दाना सरकारी समर्थन मूल्य 6760 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सूरजमुखी खरीद का कार्य तेज कर दिया जाएगा। इस समय जो सूरजमुखी मंडी में आ रही है वह नमीयुक्त है। जिसके चलते खरीद में थोड़ी दिक्कत आ रही है।
उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि जल्दबाजी के चक्कर में नमीयुक्त फसल मंडी में लेकर न आएं। इससे किसानों व खरीद एजेंसियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की सूरजमुखी का पंजीकरण पोर्टल पर हुआ है और वह सरकारी मापदंडों के अनुसार सही है उस सूरजमुखी की खरीद तुरंत प्रभाव से की जाएगी। इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान विनोद कंसल, जोगिंद्र काजल, बलदेव शर्मा, नवीन कुमार, दीपक, अमित, नवीन, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें