फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

विज्ञापन
जयराम कन्या महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय के पर्यावरण प्रकोष्ठ की ओर से जयराम पब्लिक स्कूल में पौधे लगाओ व जीवन बचाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
प्राध्यापिका दीप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। दीप्ति शर्मा ने छात्राओं को पेड़-पौधों को बचाने और उनकी देखभाल करने की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन और विशेष अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुदेश रावल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन दाता हैं और हमारे जीवन का आधार है। हमें अपने जीवन काल में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस प्रकार के नुक्कड़ नाटक के दिया गया संदेश हमारे मानस पटल पर अधिक समय तक अंकित रहता हैं। नुक्कड़ नाटक अधिक प्रभावशाली होते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का कर्णधार है। देश का भार इनके कंधों पर है। इस मौके पर शिखा ग्रोवर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें