फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर-घर जाकर नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Mon, 17 Nov 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ग्रामीणों को जानकारी देती स्वयंसेवक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरती अग्रवाल और डॉ. सीमा सिंह के निर्देशन में यूथ फॉर माई भारत विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने योग व प्राणायाम के अंतर्गत सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं, गोमुखासन, मयूरासन, चक्रासन और भ्रामरी, अनुलोम-विलोम और कपालभाती का अभ्यास किया। स्वयंसेविकाओं ने गांव में घर-घर जाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया और बीड़ी, तंबाकू, गुटका आदि नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


यूथ फॉर माई भारत विषय के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति और मोबाइल एडिक्शन पर नारा लेखन व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके साथ ही महाविद्यालय की ओर से गोद लिए गए गांव भिवानी खेड़ा में पौधरोपण और जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार व फूलदार पौधे लगाए गए। डॉ. सीमा सिंह ने ग्रामीणों को नशे से होने वाली आर्थिक व शारीरिक हानि के बारे में बताया।

दोपहर बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ जिसमें नशामुक्ति पर लघु नाटिका, देशभक्ति गीत, समूह गान और नृत्य शामिल रहे। शिविर के अंतिम चरण में खो-खो, कबड्डी, दौड़ और तीन टंगड़ी दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्राचार्या डॉ. उपासना आहूजा ने अधिकारियों और स्वयंसेविकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में युवाओं के लिए डिजिटल साक्षरता आवश्यक है। उन्होंने साइबर क्राइम से सतर्क रहने और डिजिटल संसाधनों का सही उपयोग करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ग्रामीणों को जानकारी देती स्वयंसेवक। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें