फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सनातन हिंदू समाज की एकता और परंपराओं की रक्षा का दिया संदेश

Tue, 03 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पावन तीर्थ मां बगलामुखी के प्रसिद्ध यज्ञ में शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने विधिवत आहुति डालकर मां बगलामुखी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में साधु-संत, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन



यज्ञ के बाद सभा आयोजित की गई जिसमें पवन गुप्ता ने कहा कि साधु-संत समाज के अध्यक्ष बंसी पुरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच से सनातन हिंदू समाज को संबोधित करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सनातन समाज से एकजुट रहने, अपनी धार्मिक परंपराओं की रक्षा करने और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। ऐसे यज्ञ और सभाएं सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देती हैं।

उन्होंने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान सनातन हिंदू समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य हर धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर समाज को जागृत करना और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। प्रदेश अध्यक्ष जागीर मोर ने कहा कि भविष्य में भी प्रदेश स्तर पर इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सनातन समाज को यह संदेश दिया गया कि विपरीत परिस्थितियों में भी धार्मिक एकता बनाए रखें। मां बगलामुखी यज्ञ वर्षों से शत्रु नाश और विजय की कामना के लिए प्रसिद्ध रहा है। अरुणाय शिव मंदिर और राम हनुमान सेवा दल की ओर से आयोजित 18वें हनुमान चालीसा पाठ ने भी इस धार्मिक आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।इस मौके पर शिवसेना हिंदुस्तान के हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ नेता रोशन लाल, सुरेंद्र कुमार, युवा सेना पंजाब के चेयरमैन अमरजीत बंटी, अरुणाय मंदिर के पुजारी शंभू प्रसाद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें