फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा रंग दे बसंती चोला... से बांधा समा

विज्ञापन
देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति देते हिमाचल पुलिस के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के सभागार में हिमाचल पुलिस का बैंड शो आयोजित किया गया। हिमाचल पुलिस बैंड में शामिल तीस से अधिक कर्मियों ने अपनी प्रस्तुतियों से देशभक्ति का माहौल बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और मेरा रंग दे बसंती चोला, मैं वापस आऊंगा, संदेशा लाऊंगा व सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी आदि गीतों से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत की।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल पुलिस के बैंड ने देशभक्ति के गीतों के माध्यम से शहीदों को नमन कर युवाओं में चेतना का संचार किया है। विशिष्ट अतिथि विजिलेंस हरियाणा के डीजी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि जवानों ने जिस बेहतरीन तरीके से देशभक्ति के गीतों से ओतप्रोत दो घंटे का कार्यक्रम प्रस्तुत किया है, वह किसी प्रोफेशनल शो से कम नहीं है।
विज्ञापन

एनआईटी के निदेशक बी.वी. रमना रेड्डी ने कहा कि संगीत सीमाओं से परे होता है। डॉ. बलदेव सेतिया ने कहा कि देशभक्ति पर आधारित पुलिस बैंड शो ने शानदार प्रस्तुति कर देशभक्ति का माहौल बनाया है। कार्यक्रम का संचालन युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, सुमिता शर्मा, डॉ. ममता सचदेवा, अधिष्ठाता प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. राम विरंजन, प्रो. प्रदीप, प्रो. दिनेश राणा, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. सुनील ढींगरा, डॉ. गुरचरण सिंह व डॉ. विवेक चावला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैंड में ये पुलिसकर्मी रहे शामित
हिमाचल पुलिस के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, राजेश कुमार, कांस्टेबल मनजीत सिंह, हितेष भारद्वाज, आशीष कुमार, मनमोहन शर्मा, दलीप कुमार, दीपिका ठाकुर, कशिश शांडिल्य, कमल कुमार, प्रशांत कुमार, कार्तिक शर्मा व कृतिका तनवर ने देशभक्ति का ऐसा वातावरण पैदा किया कि सभी युवा झूम उठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें