फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने साथियों से मिलकर ताजा की यादें

विज्ञापन
समारोह में डांस करते केयू के पुराने विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज से वर्ष 1979 बैच के बीकॉम पास आउट विद्यार्थियों की ओर से रविवार को एक निजी होटल में मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 18 पूर्व विद्यार्थियों ने पत्नियों के साथ भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य पुराने साथियों से मिलन के साथ-साथ अपनी पुरानी यादें ताजा करना था।
बैच के विद्यार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्र में एक बहुत बड़ा मुकाम प्राप्त किया। इनमें कुछ साथी तो समय-समय पर मिलते रहे, लेकिन कई ऐसे भी थे 43 वर्ष के बाद मिले। एक दूसरे मिलकर सभी बड़े उत्साहित दिखे। सभी ने अपने अपने तरह से एक दूसरे को मिलने की खुशी जताई औरभविष्य में भी ऐसे ही मिलते रहने के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैच के हेड ऑफ डिपार्टमेंट एमएल बंसल ने वीडियो संदेश भेजा, जिस पर छात्रों के प्रसन्नता व्यक्त की और सभी पूर्व छात्रों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुशील जैन, केवल कृष्ण गोयल, सुरेश कुमार गोयल, अश्वनी गर्ग, अवतार सिंह, दिनेश गुप्ता, रवि भूषण सहगल, हेमराज तायल, माई लाल कश्यप, नरसिंह, प्रवीण वालिया, प्रेम चंद्र बंसल, पूरन चंद सिंगला, रमेश गुलाटी, सत्येंद्र जीत सिंह, सुरेंद्र चावला, विष्णु कथूरिया व पवन सिंगला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें