फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वरिष्ठ नागरिकों को किराए में राहत देने के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 25 Dec 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निजी बस मालिकों की मनमर्जी के खिलाफ 18 जनवरी को रिटायर्ड कर्मचारी संघ परिवहन मंत्री से मुलाकात करेगा। इससे पूर्व रिटायर कर्मचारियों ने बुधवार को किराए में दी गई छूट के बारे में सरकार की हिदायतों को सख्ती से लागू करवाने के लिए नगराधीश को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

संघ जिला प्रधान कुलदीप चौहान व सचिव दयाल सैनी एवं राज्य नेता करनैल सिंह ने कहा कि निजी बसों में वरिष्ठ नागरिकों के साथ हर दिन किराए में 50 प्रतिशत की छूट को लेकर महिला व पुरुषों के साथ लगातार दुर्व्यवहार हो रहा है, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी इस मुद्दे पर मौन धारण किए हुए हैं, इसलिए परिवहन मंत्री को मिलने का फैसला लिया गया हैं
सतीश सेठी ने कहा कि इस विषय पर रोडवेज अधिकारी व स्थानीय प्रशासन बेबस नजर आ रहे हैं। इस दौरान किशन लाल सागर, टेक चंद बेरखेड़ी, रमेश नन्हेड़ा, सतपाल राणा व छोटे लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें