फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला सुरक्षा के लिए कुलपति को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Sat, 23 Aug 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्र संगठन एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) ने महिला सुरक्षा के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय अध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि भिवानी में हुए निर्मम हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
ऐसे अपराधों को रोकने के लिए देश में कड़े कानून की जरूरत है, ताकि कोई भी ऐसा दुस्साहस करने से पहले 100 बार सोचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले की सीबीआई जांच की घोषणा तो कर दी है लेकिन यह जांच निष्पक्ष तरीके से हो, इसके लिए जरूरी है कि इसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड या वर्तमान जज की ओर से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में शुरू से ही सरकार और पुलिस प्रशासन परिवार को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। देश और प्रदेश में हर दिन हमारी बहनों के साथ अत्याचार हो रहे हैं। केवल भाषणों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कहने से कुछ नहीं होगा। अब समय है कि सरकार जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करे। उन्होंने केंद्र सरकार से महिला सुरक्षा के लिए कानूनों में बदलाव किए जाने की मांग की और कहा कि एक ऐसा सख्त कानून बनाया जाए जिससे कोई भी अपराधी महिलाओं की ओर आंख उठाकर देखने से भी डरे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिकेत सिंह, जिला उपाध्यक्ष करण गाबा सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें