फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे मेघा, शहर तरबतर

Sun, 24 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
तेज बारिश के बाद यातायात बाधित - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में तीन दिन बाद शनिवार को सुबह से ही बारिश ने धमक दिखाई। अचानक तेज बारिश ने सावन शुरू होने का अहसास कराया। सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई तेज बारिश डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले में कुल 22 एमएम बारिश बताई जा रही है। इससे दिन भर तापमान भी गिरा रहा। इससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार को अवकाश होने होने से लोगों ने जमकर बारिश का लुत्फ उठाया। कांवड़ियों को भी इस बारिश से राहत मिली है।
विज्ञापन


 जिले के कई हिस्सों में शनिवार को एक साथ बारिश शुरू हुई। सुबह से काले बादल बारिश की धमक का संदेश दे रहे थे। लेकिन साढ़े आठ बजे बारिश ने अपनी दस्तक से सभी को तरबतर कर दिया। सुबह 10 बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद कुछ देर तक बूंदाबांदी भी चलती रही।

किसानों के चेहरे खिले, जलभराव से लोग परेशान  
जिले के इस्माईलाबाद निवासी किसान रामेश्वर शर्मा, रणधीर, सोहनलाल, सुनील, अश्वनी, संजीव कुमार ने बताया कि इस समय धान की फसल को बारिश की जरूरत थी। यह धान की फसल के लिए फायदेमंद है। वहीं कस्बे में बरसाती पानी की निकासी न होने से काठगढ़ रोड, ठसका रोड, रोशनपुर रोड पर पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद मौसम खुल गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक ने पहले आशंका जता दी थी कि 22 या 23 जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना है। शनिवार को बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।  शनिवार को अधिकतम 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।

शहर में भी जलभराव  
बारिश होने के कारण शहर के इलाके में भी जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। सेक्टर-7, सेक्टर-17 एलआईसी रोड, झांसा रोड में जलभराव से शहरवासियों को परेशानी हुई। वहीं कांवड़ ला रहे श्रद्धालुओं ने बारिश होने से राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें