फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: औषधीय काढ़ा बढ़ाएगा रोग प्रतिरोधक क्षमता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जड़ी-बूटियों से निर्मित विशेष काढ़ा देते कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान। संस्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बढ़ती ठंड में खांसी, बुखार व प्रतिश्याय (जुकाम) जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की ओर से विशेष औषधीय काढ़ा तैयार किया गया है। यह काढ़ा विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में आने वाले रोगियों को रोजाना 30 एमएल की मात्रा में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचकर रोगियों को काढ़ा वितरित करने का कार्यक्रम शुरू किया। कुलपति ने कहा कि काढ़ा आयुर्वेद की सबसे प्रभावी औषधि विधा है जिससे आगे चलकर अन्य औषधियां, जैसे गोलियां, तैयार की जाती हैं। उन्होंने बताया कि जड़ी-बूटियों से निर्मित यह विशेष काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है और अब आयुर्वेदिक अस्पताल में ऋतु के अनुसार काढ़ा वितरित किया जाएगा।
कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शीत ऋतु में मौसमी रोगों से बचाव के लिए यह औषधीय काढ़ा आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। विश्वविद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी आयुर्वेदिक पहल निरंतर जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें