लाडवा। महावीर कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाली 25 वर्षीय नूतन उर्फ प्रिया के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के ताऊ चोखेंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी नूतन की शादी 16 जनवरी को राजस्थान के साथ मनमोहन कटारा के साथ की थी। मनमोहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी कर रहा है। उसकी भतीजी भी अपने पति के साथ महावीर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। शुक्रवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि नूतन ने अपने किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि मृतका के ताऊ की शिकायत पर महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।