फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मयंक ने साइकिलिंग स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र साइकिलिंग अकादमी के साइकिलिस्ट मयंक ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइकिलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अकादमी और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 13 और 14 जनवरी तक झारखंड के रांची (खेलगांव) में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रोड साइकिलिंग स्पर्धा के अंतर्गत हुई ग्रुप रेस में मयंक ने बेहतरीन तकनीक, सहनशक्ति और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। मयंक की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और अकादमी में खुशी की लहर दौड़ गई। मयंक की इस सफलता पर कोच पंजाब सिंह और पंकज कुमार ने उन्हें प्रोत्साहित किया और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता से लौटने पर कुरुक्षेत्र साइकिलिंग अकादमी में मयंक का स्वागत किया गया। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने इस उपलब्धि को आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें