इस्माईलाबाद।
एमपीएम एसडी गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा गांव नैसी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैंप के पांचवे दिन स्वयं सेविकाओं द्वारा सुप्रभात फेरी निकाली गई, इसके बाद योग तथा एनएसएस गीत का गायन किया। इसके पश्चात प्रियंका कंसल व शैली छाबड़ा ने स्टार्टअप आइडिया विषय पर जानकारी दी और छात्राओं को उनके भविष्य के बारे में बताते हुए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं ने गांव नैंसी में जागरूकता रैली निकाल कर प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए जागरूक किया। सामान्य ज्ञान पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम के समय स्पोर्ट्स से संबंधित गतिविधियां जैसे खो-खो, कबड्डी दौड़ आदि क्रियाएं आयोजित की गईं।