फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरपंच के घर के बाहर फायरिंग, आरोप फरार

Tue, 02 Jul 2024 07:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रावगढ़ गांव में रविवार देर रात कार में आए कुछ बदमाशों ने सरपंच के घर के सामने फायरिंग की और फरार हो गए। बदमाश बगैर नंबर की कार में आए थे। उन्होंने अपनी कार को भी सरंपच के घर के पास गली में ही खड़ा किया। ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। अगली सुबह सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर जाकर छानबीन की। पुलिस इस मामले में साइबर सेल की मदद ले रही है। पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रावगढ़ गांव निवासी नौरंग सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह गांव में घूम कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके पास से कार ने क्रॉस किया। जैसे ही वह अपने घर के अंदर पहुंचा तो किसी ने उसके घर पर तीन-चार फायर कर दिए। उसने घर की छत पर चढ़कर देखा तो दो युवक कार में बैठकर फरार हो गए। आरोपी बिना नंबर की कार में आए थे। अंधेरे के कारण वह आरोपियों का चेहरा नहीं देख पाया। आरोपी पास की दूसरी गली में कार खड़ी करके पैदल ही उसके घर के पास आए थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना केयूके के अंतर्गत ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल और उसके आसपास से फुटेज खंगाली जा रही है। अभी आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा पाया है। मौके से कोई खोल भी बरामद नहीं हुआ है। मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें