फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जनसंचार के विद्यार्थियों ने बनाए अखबार, रिपोर्टिंग से डिजाइनिंग तक खुद संभाली जिम्मेदारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपने अपने अखबार दिखाते जनसंचार संस्थान के छात्र। संस्थान - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के बीएजेएमसी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रिंट डिजाइनिंग पाठ्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न समाचार-पत्रों का प्रकाशन किया। विद्यार्थियों ने रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, एडिटिंग, प्रूफिंग और डिजाइनिंग का कार्य स्वयं संभालते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संस्थान निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि भावी पत्रकारों में स्किल्स को बढ़ावा देना ही संस्थान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से प्रकाशित समाचार-पत्रों की डिजाइनिंग और प्रस्तुति शानदार रही। संस्थान विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान पर भी विशेष ध्यान देता है, ताकि वे समाचार-पत्र उद्योग की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ सकें।

संस्थान के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिनव ने बताया कि बीएजेएमसी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विभिन्न समूहों में समाचार-पत्र प्रकाशित किए। दीक्षा, रेशम, हर्षदीप, नैयम और आयुषी ने इंडियन टाइम्स, शिवानी, डॉली और उज्ज्वल ने केयूके टुडे, पीयूष, आस्था और मानसी ने द वॉइस ऑफ केयूके, जबकि सावन, वीनू, पलक और दीपक रतन ने केयूके वॉइस प्रकाशित किया।
विज्ञापन


इसके अलावा अंजली, जशनदीप, आकृति और सर्बजीत ने द कुरुक्षेत्र, आर्ची ने द भारत, अभिषेक, मेघव, अंशदीप और दीपांशु यादव ने द सिटी टाइम्स, खुशी, काजल, संजना और मनप्रीत ने जनवाणी और तनीषा, मनीषा, मिशबा और अर्पिता ने द पनोर्मिक रिवोल्यूशन समाचार-पत्र प्रकाशित किए।
विज्ञापन


डॉ. अभिनव ने बताया कि संस्थान के पीएचडी शोधार्थी सचिन कुमार ने विद्यार्थियों को प्रिंट डिजाइनिंग पाठ्यक्रम में विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें