कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता समिति के सदस्य। स्वयं
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थान में राधा जागरण महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली विभिन्न सेवा और धार्मिक गतिविधियों की तैयारियों के लिए वीरवार को श्री कृष्ण कृपा समिति, जीओ गीता, कुरुक्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि 10 मई को गीता ज्ञान संस्थानम् परिसर में मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से प्रातः नौ बजे से दोपहर एक बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। 13 व 14 मई को सायंकाल गोशाला प्रांगण में भव्य भजन संध्या और भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा। भजन संध्या में भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भजनों का आनंद प्राप्त करेंगे।
यह बैठक मदन मोहन छाबड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में इसके अतिरिक्त 15 मई को श्री कृष्ण कृपा गोशाला प्रांगण में स्वामी ज्ञानानंद की ओर से श्री हनुमान जी की मूर्ति की भाव प्रतिष्ठा संपन्न करवाई जाएगी। सेवा कार्यों के अंतर्गत 15 मई को एलएनजेपी हॉस्पिटल में मरीजों के लिए फल वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही 14 मई को नए बस स्टैंड और 15 मई को पुराने बस स्टैंड में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और मीठे शीतल जल की सेवा लगाई जाएगी। श्री कृष्ण कृपा समिति, जीओ गीता कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि 15 मई को करनाल में आयोजित होने वाले राधा जागरण के लिए कुरुक्षेत्र से बसों की व्यवस्था भी रहेगी जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकें।
इस अवसर पर प्रभारी रामपाल शर्मा, धीरज कुमार वालिया, अशोक अरोड़ा, हंसराज सिंगला, जय नारायण शर्मा, श्याम लाल आहूजा, केके कौशल, अनुराग, डॉ. प्रदीप, साहब सिंह, रविंद्र कुमार, पवन गुम्बर, डॉ. राजीव गाबा, सुरेंद्र सागवाल, मुकेश कुमार, अशोक कौशल और डॉ. पंकज कौशिक सहित सदस्य मौजूद रहे।