फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी : महीपाल ढांडा

Tue, 29 Sep 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अ​धिकारियों के
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कुरुक्षेत्र शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अल्पायु में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका संघर्ष, निर्भीकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ प्रखर चिंतक और जागरुक युवा राष्ट्रवादी थे। युवाओं को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए। कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन संघर्ष एवं विचार युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस दाैरान सभी ने भगत सिंह के आदर्शों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस माैके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. दिनेश राणा, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. परमेश कुमार, 48 कोस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, प्रो. कुसुमलता, कुटा प्रधान डॉ. जितेंद्र खटकड़, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, डॉ. सलोनी दीवान, डॉ. हरविंद्र लोंगोवाल, डॉ. रामचंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें