फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देवीदासपुर गांव की विवाहिता ने निगला जहर, मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देवीदासपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों को शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय अंजू के रूप में हुई है। मायके पक्ष के लोगों ने अंजू के पति गौतम, सास बाला और देवर गौरव पर दहेज के लिए परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के गांव दतौली के रहने वाले मृतका के भाई बलेस कुमार ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें बताया कि अंजू की शादी मार्च 2020 में कुरुक्षेत्र निवासी गौतम के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद अंजू ने बेटी जानकी और तीसरे साल बेटी सविता को जन्म दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ समय बाद ही गौतम, उसकी मां बाला और भाई गौरव ने अंजू को दहेज के लिए ताने देना शुरू कर दिया। वे उसे मारपीट कर कमरे में बंद कर देते थे। अप्रैल 2023 में गौतम ने कार की मांग करते हुए अंजू को घर से निकाल दिया था। इसके बाद पंचायत में मायके वालों ने कार देने का वादा किया, जिसके बाद अंजू को ससुराल में रखा गया।
बलेस ने आरोप लगाया कि जब अंजू ने मायके में फोन कर कार के लिए मना किया उसके पति ने उसे फिर से घर से निकाल दिया। इसके बाद अंजू ने सोनीपत थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी जो अभी कोर्ट में लंबित है। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों ने अंजू को अपने साथ रख लिया, लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न जारी रखा। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने मिलकर अंजू को मारपीट के बाद जहर देकर उसकी हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
विज्ञापन

वहीं जांच अधिकारी उपनिरीक्षक प्रिंस ने बताया कि मायके वालों की शिकायत पर पति गौतम, सास बाला और देवर गौरव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर हत्या या आत्महत्या की पुष्टि होगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें