फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली कक्षा में आने वाले सभी बच्चों की टीकाकरण रिपोर्ट जांचें शिक्षा अधिकारी : नेहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग पहली कक्षा में आने वाले सभी बच्चों के टीकाकरण रिपोर्ट को चैक करे और जिस बच्चे का टीका बाकी है उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य को देते हुए टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही लेबर विभाग स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अपने अधिकारियों-कर्मचारियों की ईंट-भट्टों पर डयूटी लगाएं। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी भट्टा मालिक टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने वाले किसी भी मजदूर की मजदूरी न काटे। इसके लिए दोनों विभाग आपस में तालमेल बनाते हुए समय निश्चित कर लें। उक्त निर्देश उपायुक्त नेहा सिंह ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला टास्क फोरस बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक के दौरान एक बच्ची को पोलिया दवा की दो बूंदें भी पिलाई। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीकाकरण अभियान चलाते हुए पांच साल तक छूटे हुए टीके लगाए जा रहे हैं। इनमें पोलियो, टिटनेस, गलघोटू, काली खांसी, निमोनिया, हेपेटाइटिस-सी, खसरा, रोटा वायरस दस्त, टीबी या तपेदिक, मेनिनजाइटिस और रूबेला शामिल है। बच्चों को इन बीमारियों से बचाने के लिए निर्धारित समय पर टीकाकरण करवाएं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का महिला एवं बाल विकास विभाग, शहरी निकाय विभाग, शिक्षा विभाग अपना सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण डाटा के लिए सर्वे किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की टीम शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर लोगों से फार्म को पूरा करवाएंगे। इस कार्य को ग्रामीण क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से पूरा कर लिया गया है। सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर ने बताया कि विभाग ने एमआर-1 के टारगेट को 84.5 प्रतिशत, एमआर-दो के टारगेट को 83.6 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। विभाग की अनेक योजनाओं लेकर लगातार समीक्षा करते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें