फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में रौनक, वीरा-कार्टून राखियों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्य बाजार में राखी ​ पर्व पर सजाई गई दुकान में राखी दिखाते दुकानदार रिंकू। संवाद
विज्ञापन
- कारोबारियों को उम्मीद, रक्षाबंधन पर्व व्यापार में लाएगा नई ऊर्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन इस बार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व जैसे नजदीक आ रहा है, शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। राखियों की दुकानों पर महिलाएं और बच्चे काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। बाजारों में परंपरा, भावनाओं और आधुनिकता का संगम देखने को मिल रहा है। राखी पर्व पर बाजार में दुकानें भी सज चुकी हैं।
रक्षाबंधन के चलते बाजार में न केवल राखियों की बिक्री बढ़ी है बल्कि मिठाई, गिफ्ट आइटम, डेकोरेशन सामग्री और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहक बढ़ गए हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन पर्व व्यापार में भी नई ऊर्जा लेकर आएगा। शहर की एक मिठाई दुकान के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि इस बार उन्होंने खोया बर्फी, केसर बर्फी, मिल्क केक और ड्राई फ्रूट लड्डू का विशेष स्टॉक तैयार किया है। पर्व से पहले भी बिक्री होने लगी है क्योंकि कई बहनें पर्व से पहले राखी बांधने जाती हैं।
विज्ञापन


10 से 500 रुपये तक की हैं राखियां
मुख्य बाजार के दुकानदार रिंकू ने बताया कि इस बार वीरा लवाली राखी महिलाओं को खूब पसंद आ रही है। इसके अलावा बच्चों को कार्टून कैरेक्टर जैसे डोरेमोन, छोटा भीम, स्पाइडरमैन और लाइटिंग वाली राखियां बहुत आकर्षित कर रही हैं। वहीं नजरबट्टू वाली राखियां भी अच्छी संख्या में बिक रही हैं। रिंकू का कहना है कि राखियों की रेंज 10 से लेकर 500 रुपये तक की है जिसमें पारंपरिक धागों के साथ-साथ ट्रेंडी डिजाइन वाली राखियां भी हैं।
विज्ञापन



9 अगस्त को 9 से साढ़े 10 बजे तक होगा राहुकाल
ज्योतिषाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व नौ अगस्त को होगा। कई लोग भद्रा काल को लेकर असमंजस में रहते हैं लेकिन इस बार पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को प्रारंभ हो रही है। इसलिए 9 अगस्त को भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। इस दिन सुबह नौ से साढ़े 10 बजे तक राहुकाल होगा जिसे छोड़कर पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस दिन दोपहर दो बजकर 24 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी है, जो शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है।

कुरुक्षेत्र। मुख्य बाजार में राखी पर्व पर सजाई गई दुकान में राखी दिखाते दुकानदार रिंकू। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें