फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक नवंबर को होगा दिल्ली कूच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की महारैली आयोजित होगी। इसे लेकर पिहोवा में कांग्रेस ने अपनी सियासी तैयारी तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सरदार सतनाम सिंह विर्क ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह रैली एसआईआर, वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर केंद्रित है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महारैली को संबोधित करेंगे, जहां इंडिया गठबंधन के नेता जनता की आवाज उठाएंगे।
विर्क ने मतदाता सूचियों में नामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। विपक्ष चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहा है। इस आंदोलन का एक प्रमुख मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी है। कांग्रेस ने कहा कि इन सवालों पर उचित जवाब और कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें