फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंबाला के किसानों के इस्माइलाबाद मंडी में गेटपास बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माइलाबाद। धान बेचने को लेकर अंबाला जिले के किसानों को इस वर्ष नई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस्माइलाबाद अनाजमंडी में उनके गेट पास जारी नहीं हो रहे हैं, जिससे उनकी फसल बिक्री रुक गई है।
विज्ञापन

खराब मौसम ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान महिंदर दानीपुर, सौरव शर्मा, ओमप्रकाश, संजीव और रामचरण ने बताया कि अंबाला के करीब 25 गांव इस्माइलाबाद से पांच से छह किलोमीटर दूर हैं। हरियाणा बनने के बाद से इन गांवों के लोग इस्माइलाबाद मंडी में ही अपनी फसल बेचते आ रहे हैं। अंबाला की अनाजमंडी उनसे लगभग 40 किलोमीटर दूर पड़ती है।
सरकार ने दूसरे जिले में धान बेचने पर रोक लगा दी है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि नजदीक की अनाजमंडी में धान बेचने पर लगी रोक हटाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें