फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसी ने स्वर्ण, हर्ष ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
दून पब्लिक स्कूल में पदक विजेता विद्यार्थियों के साथ मौजूद शिक्षक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दून पब्लिक स्कूल की छात्रा मानसी ने स्वर्ण पदक और छात्र हर्ष ने कांस्य पदक हासिल किया है। उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए दोनों का चयन पांच से सात अगस्त तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
स्कूल की प्राचार्य डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिले के सभी कराटे खिलाड़ियों प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उनके स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा मानसी ने अंडर-15 के 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक और 11वीं के छात्र हर्ष ने अंडर -17 के 50 किलोग्राम प्रतियोगिता के कांस्य पदक प्राप्त किया है। अब उनका चयन राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल चेयरमैन केके गर्ग ने कहा कि स्वर्ण पदक व कांस्य पदक प्राप्त कर मानसी और हर्ष ने अपने माता-पिता का ही नहीं बल्कि स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल पहुंचने पर छात्रा मानसी व छात्र हर्ष का स्वागत किया गया। इस मौके पर चेयरपर्सन सुधा गर्ग, डायरेक्टर प्रो. विवेक शर्मा, मैनेजर ईशान सिंगला, उप प्रधानाचार्य अनीता जिंदल सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें