फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मलयेशिया गया युवक लापता दो महीने से नहीं हुआ संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। वर्क वीजा पर पिछले 10 महीने से मलयेशिया में रह रहे गांव सारसा के युवक से पिछले दो महीने से संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों ने एजेंट पर अपहरण व ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

युवक के पिता भाना राम ने बताया कि पिछले साल 1.5 लाख रुपये लेकर गांव के एजेंट ने उनके बेटे रवि को मलयेशिया भेजा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा रवि वहां सेलून में काम करता था, जिससे अब संपर्क नहीं हो रहा है।
परिजनों का आरोप है कि एजेंट ने रुपयों की उगाही के लिए उनके बेटे को गायब करवा दिया है। वहीं पुलिस को एजेंट के बड़े भाई गुरप्रीत ने बताया की रवि का वर्क परमिट खत्म हो चुका था, जिसके बाद वहां इमीग्रेशन की रेड हुई थी। इसके बाद हमारा भी उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। रवि इससे पहले अपने परिजनों को 35 हजार रुपये महीना वहां से भेजता था लेकिन हमने उसे कहा था कि कुछ रुपये वो दे तो कुछ हम दे देंगे, जिससे हम वर्क वीजा आगे बढ़वा सकें। वहीं जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें