कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव पर आयोजित गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगित
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर युवाओं और विद्यार्थियों को गीता के प्रति जागरूक करने के लिए पिछले करीब तीन दशक से श्री जयराम विद्यापीठ में गीता पर आधारित विभिन्न वर्ग की प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं में हजारों विद्यार्थी भाग लेते हैं। इसी कड़ी में विद्यापीठ परिसर में प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 50 से अधिक टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डाॅ. जितेंद्र आचार्य और डाॅ. विभा अग्रवाल ने जिम्मेदारी निभाई। इस मौके पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नन्हे बच्चों ने कुशलता से शुद्ध संस्कृत श्लोक उच्चारण किया।
गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर सात और पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा करनाल की टीमें प्रथम रहीं। गुरुकुल कुरुक्षेत्र, डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल निवारसी और यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीमें दूसरे स्थान पर रहीं। दिल्ली पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर तीन और ओम सावित्री दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल की टीमें तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में माता रुक्मिणी राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद, श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल, नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल और महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीमों को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यापीठ के ट्रस्टियों ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।