फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणा पैवेलियन हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण का दे रहा संदेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन  में विद्या​​र्थियों द्वारा लगाई ग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर हरियाणा पैवेलियन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में तैयार किया गया है। पैवेलियन युवाओं में उद्यमिता व एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के साथ-साथ हरियाणा की समृद्ध संस्कृति संरक्षण का संदेश दे रहा है।
विज्ञापन


पैवेलियन के संयोजक और युवा व सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रोफेसर विवेक चावला ने बताया कि पैवेलियन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए गए इनोवेशन मॉडल, तकनीकी प्रयोग, रिसर्च-आधारित प्रोजेक्ट और स्टार्टअप उत्पाद विशेष आकर्षण का विषय बने हुए हैं। विश्वविद्यालय के छात्र और शोधार्थी अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े इनोवेटिव मॉडल के माध्यम से यह दिखा रहे हैं कि किस प्रकार विज्ञान, तकनीक और रचनात्मकता मिलकर समाज को नई दिशा दे सकते हैं।
इसमें हरियाणा संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें करोसिया, फुलझड़ी कला, गुड्डे-गुड़िया कला, पीढ़ा-बुणाई, कला, उंखल-मूसल कला, हरियाणवी आभूषण, मनियारी संग्रह, पीतल व तांबे के बर्तन, खाट-बुणाई कला, पगड़ी बंधवाओ, फोटो खिचंवाओ, खटोले बुणाई कला, कच्चे मिट्टी के बर्तन, ढिबले और हरियाणवी व्यंजन सम्मिलित हैं। वहीं हरियाणा पैवेलियन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान और फाइन आर्ट, गृह विज्ञान के विद्यार्थियों की तरफ से आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। इसी के साथ स्वावलंबी भारत अभियान के तहत स्वदेशी जागरण मंच, पेयबीनो एप स्टॉल लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें