फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नौ मई को करनाल के गांव सालवन में मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपमंडल के गांव सालवन में नौ मई को मनाई जाने वाली महाराणा प्रताप जयंती के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व असंध से विधायक योगेंद्र राणा ने गांव लुक्खी, गोलपुरा, तंगोर, चनारेहडी, सूढ़पुर, भूस्तला, बीबीपुर, जल्बेहरा, अजराना, माजरा सहित कई गांव में लोगों को निमंत्रण दिया। जिसमें मुख्य रूप से विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा युवा प्रदेश सचिव राहुल राणा, राजपूत सभा करनाल के प्रधान एनपी सिंह, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सोहन सिंह, मास्टर पवन राणा, जिला परिषद सदस्य गुरदीप बिजना, ठेकेदार प्रवीन राणा सहित अन्य समाज के गणमान्य व्यक्ति निमंत्रण देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री श्याम सिंह राणा और विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती सालवन गांव में राज्यस्तरीय मनाई जा रही है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के न होकर बल्कि संपूर्ण समाज के है। जिनके बलिदानों की गाथा हम सुनते आ रहे है। उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार की जयंती सालवन गांव में मनाई जा रही है। जयंती के अवसर पर दूसरे राज्यों से भी हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोग शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें