फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्गा की गिरफ्तारी पर कुरुक्षेत्र में ÒमहाभारतÓ

विज्ञापन
पंजाब पुलिस के कर्मियों से बातचीत करती एसपी डॉ. अंशु सिंगला। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भाजपा दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंद्र सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर कुरुक्षेत्र में महाभारत हो गई। बग्गा की गिरफ्तारी से साढ़े आठ घंटे खूब हंगामा हुआ। इस दौरान तीन राज्य हरियाणा, पंजाब और दिल्ली की पुलिस ने कुरुक्षेत्र में डेरा डाले रखा। बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर तीनों राज्यों की पुलिस के बीच थाना सदर थानेसर में लंबी बातचीत चलती रही। पंजाब पुलिस की तरफ के एडीजीपी, दिल्ली के दो डीसीपी और हरियाणा के तीन पुलिस अधीक्षक मामले को लेकर आमने-सामने थे।
यह सारा मामला तजिंद्र सिंह की गिरफ्तारी से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस की सूचना पर पिपली से सात किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे -44 गांव खानपुर कोलियां के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर करीब 11 बजे पंजाब पुलिस की तीन गाड़ियों को सीआईए दो की टीम रोक लिया। इसके बाद कुरुक्षेत्र मेें हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा की टीम खानपुर कोलियां पहुंची और अपने नेता से बातचीत करने का प्रयास किया, मगर पंजाब पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

इससे भड़के कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। तब हरियाणा पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इस दौरान तजिंद्र सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने अपनी गाड़ी से बाहर नहीं आने दिया। वहीं कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, करनाल एसपी गंगाराम पूनिया और अंबाला के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा पल-पल की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे रहे थे।
वहीं दिल्ली पुलिस मामले पर पैनी निगाह बनाए हुए थी और हरियाणा पुलिस से अपडेट ले रही थी। पंजाब पुलिस को पेट्रोल पर पंप पर पौने घंटे रोकने के बाद उच्चाधिकारी से निर्देश मिलते ही हरियाणा पुलिस दोपहर 12:52 बजे बग्गा को पंजाब पुलिस के साथ थाना सदर थानेसर लेकर पहुंची। हालांकि इस दौरान भी पंजाब पुलिस ने बग्गा को अपनी गिरफ्त में रखा।
2:12 बजे थाने पहुंचे दिल्ली आउटर के डीसीपी
भाजपा नेता बग्गा के थाना सदर पहुंचने के एक घंटा 20 मिनट के बाद 2 :12 बजे दिल्ली आउटर के डीसीपी समीर शर्मा मौके पर पहुंचे। थाने के गेट पर ही मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बातचीत करने की कोशिश भी की। डीसपी समीर शर्मा के पहुंचने के 10 मिनट बाद ही दिल्ली वेस्ट के डीसीपी प्रशांत गौतम अपनी तीन गाड़ियों के साथ थाने पहुंचे।
2:47 बजे दिल्ली पुलिस बग्गा को ले गई
दिल्ली पुलिस के पहुंचने के बाद भाजपा नेता ने राहत की सांस ली। दिल्ली पुलिस 2:47 बजे बग्गा सदर थाने परिसर में लेकर पहुंची। बग्गा के थाना परिसर में आते ही थाने के बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इस पर भाजपा नेता भी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद दिल्ली पुलिस बग्गा को गाड़ी में बैठाकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
साढ़े आठ घंटे बाद पंजाब पुलिस हुई रवाना
सुबह चार बजकर 10 मिनट पर पंजाब पुलिस के एडीजीपी शरद चौहान थाना सदर थानेसर पहुंचे। यहां हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के साथ उनकी तीन घंटे से अधिक लंबी बैठक हुई। उसके बाद शाम सात बजकर 28 मिनट पर पंजाब पुलिस अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
पंजाब पुलिस के खिलाफ दिल्ली में दर्ज हुआ अपहरण का केस : जुनेजा
तजिंद्र सिंह बग्गा के वकील जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र सिंह जुनेजा ने बताया कि पंजाब पुलिस ने तजिंद्र सिंह की गिरफ्तारी से पूर्व दिल्ली पुलिस को कोई सूचना नहीं दी, बल्कि उनको गैर कानूनी ढंग से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के अनुसार बग्गा ने अरविंद केजरीवाल को अपशब्द कहे थे, जिस पर पुलिस का कोई मामला नहीं बनता है, बल्कि केजरीवाल अदालत में उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकते थे। पंजाब पुलिस के तजिंद्र बग्गा को कानूनी प्रक्रिया अपनाए बगैर पंजाब ले जाने पर अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी से पहले भेजे पांच नोटिस : मनप्रीत
मोहाली के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ने बताया कि तजिंद्र बग्गा के खिलाफ आईटी सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी से पहले तजिंद्र सिंह को पांच नोटिस भेजे गए थे। वहीं तजिंद्र सिंह बग्गा के साथ पंजाब पुलिस के मारपीट पर कहा कि पंजाब पुलिस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। गिरफ्तारी के दौरान पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई है। हरियाणा पुलिस ने तफ्तीश के लिए उनको रोका है।

पेट्रोल पंप पर बग्गा की गाड़ी को घेर कर खड़ी पुलिस। संवाद- फोटो : Kurukshetra

तजिंद्र सिंह बग्गा को थाना सदर थानेसर के लिए लेकर जाती हरियाणा पुलिस। संवाद- फोटो : Kurukshetra

थाना सदर थानेसर के बाहर रोष जताते भाजयुमो के कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Kurukshetra

थाना सदर थानेसर में मौजूद पुलिस बल। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें