फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका और चुनाव की अहमियत से कराया परिचित

Tue, 18 Nov 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करती मुख्य वक्ता। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र में स्वीप एवं कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के सहयोग में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्राओं को लोकतंत्र में युवा मतदाताओं की भूमिका और चुनाव के महत्व से परिचित कराना रहा।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. उपासना आहुजा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तब ही संभव है जब युवा वर्ग मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक और सक्रिय हों। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लाकर एक जागरूक मतदाता के रूप में समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं। मुख्य वक्ता हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. मंजीत ने कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र की ऊर्जा हैं और उनकी भागीदारी चुनाव प्रक्रिया को नई दिशा देती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष कमलप्रीत कौर ने कहा कि चुनाव जनता की इच्छा का प्रतिरूप हैं। पारदर्शी और नियमित चुनाव ही जनता का विश्वास बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत और स्थिर लोकतंत्र का आधार होते हैं। डॉ. रीजा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गहन समझ प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें