कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते हुए। पीआरओ
- फोटो : अपनी बिटिया सुषमा को मैगलगंज से परीक्षा दिलाने आईं श्यामा कुमारी।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिनमें क्रिकेट, बास्केटबॉल, टग ऑफ वार और रिसर्च स्कॉलर्स के लिए लेमन रेस विशेष आकर्षण का केंद्र रही। क्रिकेट मैच बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ जिसके कारण मैच टाई रहा।
बास्केटबॉल और टग ऑफ वार प्रतियोगिताओं में एमए प्रीवियस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं रिसर्च स्कॉलर्स के लिए आयोजित लेमन रेस में भी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल ट्रॉफी एमए प्रीवियस के विद्यार्थियों ने अपने नाम की। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के चेयरपर्सन प्रो. ब्रजेश साहनी ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाते हैं। इस अवसर पर डीन प्रो. सुनीता सिरोहा सहित विभाग के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते हुए। पीआरओ- फोटो : अपनी बिटिया सुषमा को मैगलगंज से परीक्षा दिलाने आईं श्यामा कुमारी।