शाहाबाद। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को मुनाफा कमाने का लालच देकर 23 लाख 93 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक अनजान महिला की इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज आया कि वह निवेश का कार्य करती है और उसके पैसों को निवेश करने के बाद लाखों का मुनाफा करवा सकती है।
उन्होंने महिला की बातों में आकर दिए गए लिंक को खोलकर महिला के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप पर बातचीत करने लगा। उसने मुनाफा कमाने के कारण चैटबॉक्स में जाकर बताए गए खातों में 16 दिसंबर 2025 से लेकर 27 जनवरी 2026 तक अपने व अपनी पत्नी के खातों से 23 लाख 93 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत में कहा गया कि जब शिकायतकर्ता ने भेजे गए लिंक में जाकर मुनाफे के पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे और पैसे जमा करने को कहा। इसके बाद सुखदेव सिंह को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच में लगी है।