फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबा हुआ इंतजार, गर्मी ने किया बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा रैली का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था, जिसके चलते कार्यकर्ता सुबह 10 बजे ही रैली स्थल मेला ग्राउंड में पहुंचने लगे। कार्यकर्ता के लिए बैठने के लिए कुर्सियां तो थीं, लेकिन धूप से बचने के लिए उपर कोई टेंट और उनके आगे जो कूलर रखे थे उनमें पानी नहीं था।
वहीं मुख्य मंच पर नेताओं के लिए विशेष मंच में एसी व कूलर की व्यवस्था थी। रैली में अरविंद केजरीवाल एक बजकर पैंतीस मिनट पर पहुंचे थे, तब तक कई कार्यकर्ता तो गर्मी के कारण लौट चुके थे। वहीं दो बजकर 20 मिनट तक चली रैली में धूप में बैठे रहना मुश्किल हो गया, जिस कारण आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली रहीं।
विज्ञापन

नेता मंच से जनता से आग्रह करते रहे कि वे अपनी सीट पर बैठे रहें, लेकिन तपती धूप में चार घंटे बैठे रहना आसान नहीं था। कई बुजुर्ग साथ लेकर पहुंचे बैनरों को सिर पर रखकर ही गर्मी से बचने का प्रयास करते नजर आए। गर्मी में एक युवती को तो चक्कर भी आ गए, जिसे साथियों ने बाहर ले जाकर पानी पिलाया।
पदाधिकारियों द्वारा रैली में दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा था, लेकिन मेला ग्राउंड में 10 प्रतिशत लोग ही पहुंचे। दोपहर 12 बजे जब धूप चुभने लगी तो कार्यकर्ता छांव ढूंढने लगे। इस दौरान कई कार्यकर्ता कलाकारों के मंच पर चढ़ गए तो कुछ मुख्य मंच के पास छांव में बैठने के लिए जाने लगे। इस दौरान वॉलंटियर्स ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता बोले कि तुम धूप में खड़े होकर देखो। इस दौरान उनकी आपस में बहस भी हुई। रैली में कुछ कार्यकर्ताओं की जेब भी कटी।
विज्ञापन

एसवाईएल के मुद्दे पर नहीं हुई कोई बात
हरियाणा के प्रमुख मुद्दों में से एक एसवाईएल पर अरविंद केजरीवाल ने कुछ नहीं कहा, जबकि प्रदेश में पदाधिकारी शुरू से यही प्रचार करते आ रहे हैं कि हरियाणा में यदि उनकी सरकार आती है तो यहां के किसानों को एसवाईएल से उनके हक का पानी दिलाया जाएगा। रैली में इस मुद्दे पर अन्य किसी नेता ने भी कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें