फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कला कीर्ति भवन में उमड़ा लोहड़ी पर उल्लास, बलबीर बोपराय ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कला कीर्ति भवन में लोहड़ी महोत्सव की शाम सजी, जहां पूरे उल्लास के साथ यह पर्व मनाया गया। प्रख्यात गायक एवं कलाकार बलबीर बोपराय ने गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव की इस सांस्कृतिक संध्या में लोगों ने एक दूसरे को लोहडी और मकर संक्रांति की बधाई दी।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने किया जबकि नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा भी शामिल हुई। उन्होंने लोहड़ी पूजन भी किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार बलवीर बोपराय के उनके गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए और माहौल पूरी तरह पंजाबी रंग में रंगा रहा। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी परमिंदर बाठ एवं अरविंदर सिंह ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें