फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में स्थापित होगी भगवान श्री धन्वंतरि की प्रतिमा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की मासिक बैठक को संबो​धित करते श्री कृष्ण आयुष विश्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा की स्थापना में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक स्वेच्छा से योगदान देंगे, जिससे यह पहल सामूहिक सहभागिता और आयुष परंपरा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बनेगी। कुलपति प्रो करतार सिंह धीमान ने यह जानकारी दी। वे विश्वविद्यालय की मासिक बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के आराध्य देव हैं और उनकी प्रतिमा का स्थापित होना विद्यार्थियों, शिक्षकों और चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। कुलपति ने आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के हाल ही में घोषित सप्लीमेंटरी परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत से अधिक रहा है, जो शिक्षकों की प्रतिबद्धता, निरंतर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. धीमान ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे नवाचार को प्राथमिकता दें और नए-नए विचारों के साथ आगे आएं। उन्होंने कहा कि किसी भी नए आइडिया को लागू करने से पहले अपने-अपने विभागों में विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया जाना आवश्यक है। निरंतर प्रगति और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आपसी संवाद और सामूहिक मंथन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर,डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणधीर सिंह, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, उप कुलसचिव विकास शर्मा सहित संस्थान के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें