फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर में सो रहे व्यक्ति को कमरे में बंद कर नकदी व जेवरात ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। दीवान गांव में चोरों ने रात को सो रहे एक व्यक्ति को कमरे में बंद कर हजारों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। ज्ञान सिंह ने बताया कि वह 24 अप्रैल को हर रोज की तरह अपने घर में सोया हुआ था। सुबह करीब चार बजे किसी ने उसके कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और पहली मंजिल पर बने कमरे से अलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी व जेवरात चुरा लिए। उसने किसी तरह अपने भाई लाभ सिंह को फोन कर कमरे में बंद किए जाने की सूचना दी। भाई ने मौके पर आकर उसे बाहर निकाला तो उन्होंने घर की जांच की, जिस दौरान ऊपर के कमरे में सामान बिखरा तो नकदी व जेवरात गायब मिले। यह देख वे हैरान रह गए। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का प्रयास के बावजूद सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन





सूने घर से बर्तन तक चुरा ले गए चोर
शाहाबाद। एक सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया और हजारों का सामान ले उड़े। करीब 70 वर्षीय जीला बेगम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जयभारत कॉलोनी में रहती है। नौ अप्रैल को ईद मनाने के लिए उत्तर-प्रदेश में अपनी बेटी के घर गई थी। 15 अप्रैल को वापस लौटी तो घर में सामान बिखरा पड़ा मिला। घर से 50 किलो चावल, बर्तन, तीन बाल्टियां व अन्य सामान भी गायब मिला। उन्होंने सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें