फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक को कनाडा भेजने की आड़ में 40 लाख की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। एक युवक को कनाडा भेजने की आड़ में 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में मनजीत कौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि संतोष कुमार व उनके पति इकबाल निवासी फगवाड़ा ने भरोसा दिया था कि उनके बेटे नरेंद्र को कनाडा भेज देंगे। इसके लिए 40 लाख रुपये देने होंगे। सात लाख पहले और बाकी बाद में देने होंगे। आरोपियों के कहने के अनुसार उन्होंने सितंबर 2022 में आरोपियों को सात लाख की नकदी व दस्तावेज दे दिए, लेकिन आरोपियों ने नरेंद्र को थाईलैंड भेज दिया और अलग-अलग समय पर बाकी पैसे भी ले लिए। किसी तरह वह थाईलैंड से वापस आ पाया तो आरोपियों ने फिर भरोसा दिया कि वह उक्त राशि में ही उसे अमेरिका भेज देंगे। आरोपियों ने उसे मैक्सिको भेजने के लिए बुलाया, जिसके बाद उनका संपर्क नहीं हो पा रहा। उन्होंने आरोप लगाए कि उनके साथ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें