फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पंचायत विभाग के लोकल ऑपरेटर मांगे न पूरी होने के विरोध में उतरे सड़कों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेशभर के पंचायत विभाग के लोकल ऑपरेटर (सीपीएलओ) ने अपनी मांगे पूरी न होने के विरोध में सड़कों पर उतर आए। ऑपरेटर रविवार देवीलाल पार्क में एकत्र हुए, जिसके बाद 11 बजे वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए रवाना हुए लेकिन पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर देवीलाल पार्क पर की ओर जाने वाले टी प्वाइंट पर उन्हें रास्ते में रोक लिया, जिसके बाद सीपीएलओ ने वहीं अर्धनग्न होकर व हाथों में कटोरा लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन

ऑपरेटरों से मिलने मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे लेकिन सीपीएलओ मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग पर अड़े रहे। उनकी मुख्य मांगें वेतन में वृद्धि और छह महीने से रुके वेतन का तुरंत भुगतान है। राज्य स्तरीय प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास और उससे जुड़ी सड़कों पर दोहरी बैरिकेडिंग की गई और वहीं भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात रहा।
सीपीएलओ यूनियन के राज्य प्रधान विजय चौहान ने कहा कि उनसे दो विभागों का काम लिया जा रहा है, लेकिन मात्र छह हजार रुपये मासिक वेतन देकर उनका अपमान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा और भूख हड़ताल भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को पांच कर्मचारियों को सीएम नायब सैनी से चंडीगढ़ आवास मिलने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन




अर्धनग्न होकर कटोरा हाथ में लेकर मांगी भीख

भीषण गर्मी में कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर कटोरा हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि जो वेतन उन्हें दिया जा रहा है वह बहुत कम है, जिससे उनके परिवार का गुजारा भी नहीं होता। इससे कई कर्मचारी मानसिक तनाव में हैं। कर्मचारियों ने कटोरा हाथ में रखकर मुख्यमंत्री से भीख मांगी है कि उन्हें उनका हक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें