फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएनजेपी और शाहाबाद में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले के अस्पतालों में चल रही ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए एलएनजेपी अस्पताल और शाहाबाद सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन करने का एक-एक प्लांट लगाया जा रहा है। इन दोनों प्लांटों को आगामी 7 दिनों में तैयार कर लिया जाएगा। इन ऑक्सीजन के प्लांटों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से स्थापित किया जा रहा है।
सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा बुधवार को देर सायं अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के महत्वपूर्ण विषय को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा ने सीएमओ डा. सुखबीर सिंह से एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र और सिविल अस्पताल शाहाबाद में लगने वाले ऑक्सीजन गैस प्लांट के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन

सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सरकार की तरफ से एनएचएआई और डीआरडीओ के तत्वाधान में ऑक्सीजन के दो प्लांट लगाए जा रहे है। इन दोनों प्लांटों पर लाखों रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इन प्लांटों को लगाने के लिए एनएचएआई के अधिकारी भानु प्रताप और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जगह का भी चयन कर लिया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार की तरफ से जिस सरकारी अस्पताल में 100 बेड की क्षमता है, उन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे है। इस प्रदेश में दोनों विभागों द्वारा मिलकर 11 ऑक्सीजन के प्लांट लगाए जाने है, इनमें से कुरुक्षेत्र जिले में दो प्लांट शामिल है। इस एक प्लांट से 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन गैस का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन दोनों गैस प्लांट के लगने से इन दोनों सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुपमा सैनी, डॉ. एस अरोड़ा, डॉ. नीलम अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें