फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित किया गया पशुधन स्वास्थ्य शिविर

सार

पिहोवा के बीबीपुर कलां गांव में पशुपालन विभाग ने पशुधन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इसमें पशुपालकों को बीमारियों से बचाव, सरकारी योजनाओं और मुफ्त टीकाकरण की जानकारी दी गई। शिविर में 80 से अधिक पशुपालक लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिहोवा। वीएलडीए डाॅ. शमशेर ने कहा कि देशभर में 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से गांव बीबीपुर कलां में पशुधन स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें पशुपालकों को पशुओं के बीमारी से बचाव और रखरखाव की जानकारी दी गई। शिविर में 80 से अधिक पशुपालकों को उनके पशुओं के लिए पेट के कीड़ों सहित कई बीमारियों की दवाई दी गई।
विज्ञापन

वीएलडीए डाॅ. शमशेर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा हाइटेक और मिनी डेयरी यूनिट योजना लागू की गई है। इसके तहत इच्छुक लोगों को आवश्यक शर्तें पूरी करने के बाद डेयरी यूनिट स्थापित करने पर ऋण व सब्सिडी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पशुओं को गंभीर बीमारियों मुंह खुर, गलघोटू आदि से बचाने के लिए सरकार की ओर से निशुल्क टीकाकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने पशु पालकों को पशुधन के रख रखाव और नस्ल सुधार के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में डाॅ. कीर्ती भौर सैयदां ने ग्रामीणों को मिल्क रिकॉर्डिंग प्रतियोगिताओं और देसी गाय को लेकर विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। डाॅ. संदीप ने गौशालाओं को लेकर सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी सांझा की। शिविर में डाॅ. संदीप जांगड़ा, विक्रम सिंह, डाॅ. हरदीप व डाॅ. प्रदीप सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें