फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएम आवास का घेराव नहीं कर पाए एलसीएलओ, पुलिस ने रस्सी बांध रोका

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  सीएम हाउस के घेराव के लिए जाते एलसीएलओ अभ्यर्थी । संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय परिसर में पिछले 186 दिनों से लगातार धरना दे रहे लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर (एलसीएलओ) अभ्यर्थियों ने सोमवार को सीएम हाउस के घेराव की कोशिश की। 22 जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने कूच किया लेकिन पुलिस ने उन्हें जिला कोर्ट के पास चौक पर ही रोक लिया।
विज्ञापन

पुलिस को उन्हें रोकने के लिए किसान रैली के चलते बैरिकेडिंग नहीं मिल पाई तो सड़क पर रस्सी बांधकर ही रोक लिया, जिससे आगे कर्मचारी नहीं बढ़ पाए। हालांकि पुलिस के समझाने के बावजूद अभ्यर्थी सीएम आवास कूच पर अड़े रहे तो बाद में एसडीओ अनिल दूहन ने मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि जिले में पहले से एक किसान रैली चल रही है, जिसके चलते अन्य सभी धरना और प्रदर्शनों की अनुमति अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई है। उन्होंने अभ्यर्थियों से घेराव स्थगित करने की अपील की जिसके बाद सभी लोग बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। सीएम के ओएसडी कैलाश सैनी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों से ज्ञापन लिया। उन्होंने 31 मार्च तक का समय देते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर जल्द समाधान किया जाएगा, क्योंकि उनकी मांगें जायज हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि वे 19 सितंबर से डीसी कार्यालय के बाहर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि वे अब तक करीब पांच बार सीएम के सचिव और डीसी को ज्ञापन सौंप चुकी हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें