फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रेनों की लेटलतीफी बनी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी के चलते दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा पहुंचा, जिससे स्टेशन पर लगे लोहे के टिन तपने लगे और यात्री पसीने से तरबतर होते दिखाई दिए। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें पांच से सात घंटे देरी से चलती रही, जिससे स्टेशन पर पहुंचे यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। स्टेशन पर कोई यात्री मोबाइल से ट्रेन के आने की सूचना देखता रहा तो कोई पूछताछ केंद्र के माध्यम से ट्रेनों के आने की जानकारी लेता रहा। वहीं रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक कुछ स्थानों पर रेलवे लाइनों पर चल रहे रिपेयर के चलते कुछ रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। ट्रेनों का परिचालन सही हो सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन





ट्रेन देरी से होने पर हुई दिक्कत : विनोद कुमार
यात्री विनोद कुमार का कहना है कि वे दिल्ली जाने के लिए फाजिल्का एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन ट्रेन तीन घंटे से भी ज्यादा देरी से होने पर भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब तो ट्रेन के आने पर ही दिल्ली के लिए सफर हो पाएगा


कई ट्रेनें चल रही देरी से : मुकेश कुमार
मुकेश कुमार का कहना है कि वे अमृतसर जाने के लिए सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे, लेकिन सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही हैं, जिससे स्टेशन पर भीषण गर्मी के बीच इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ा। साथ ही कई अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें