फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूपीआई भुगतान लेने से कतराने लगे बड़े दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्राद्ध शुरू होने से एक दिन पहले पितृ पूजा की तैयारी के लिए बाजार में भीड़ रही। लोग कपड़े, पूजा सामग्री और अन्य जरूरी सामान खरीदने पहुंचे थे। हालांकि, दो हजार रुपये से अधिक की खरीदारी पर डिजिटल भुगतान को लेकर ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई बड़े दुकानदार यूपीआई से भुगतान लेने से कतराते दिखे। उन्होंने ग्राहकों से नकद भुगतान करने को कहा, जिससे कई लोग असहज हुए। पहले बड़ी खरीदारी में भी यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अचानक नकदी की जरूरत पड़ी। जिन ग्राहकों के पास पर्याप्त नकदी नहीं थी, उन्हें तत्काल एटीएम की ओर जाना पड़ा। कुछ एटीएम के बाहर रुपये निकलवाने के लिए लोगों की लंबी कतार भी लगी रही। छोटी खरीदारी में यूपीआई से भुगतान सामान्य रूप से जारी रहा लेकिन दो हजार रुपये से अधिक के लेनदेन में दुकानदार और ग्राहक दोनों नकदी को प्राथमिकता देते दिखाई दिए। पितृ पूजा के लिए सामान खरीदने आए लोगों ने डिजिटल भुगतान की आदत के कारण उन्हें बड़ी खरीदारी के समय परेशानी होने की बात कही। यह स्थिति बाजार में नकदी के बढ़ते चलन को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें