संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की ओर से विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष अनुज गोयल और जेएमआईटी रादौर से राहुल शर्मा रहे। वक्ताओं ने व्यक्तित्व विकास के लिए भाषा शैली पर नियंत्रण जरूरी बताया।
प्राचार्य डॉ. रविश चौहान ने कहा कि आज का युग वैश्वीकरण का है। इस युग में हमें स्वयं को रोजगारपरक बनाने के लिए अपने व्यक्तित्व, भाषा शैली पर पकड़ और तकनीकी ज्ञान होना अति आवश्यक है। मुख्य वक्ता अनुज गोयल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय की जानकारी दी।
उन्होंने स्नात्तक पास होने के बाद कॅरियर के लिए विभिन्न विकल्पों के बारे में भी बताया। उन्होंने बैंकिंग और एसएससी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। राहुल शर्मा ने कहा कि अपनी भाषा शैली को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर शब्दकोश बढ़ाना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में 77 विद्यार्थियों ने अपना ज्ञानवर्धन किया। इस मौके पर डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. संदीप बंसल, डॉ. मोहन लाल, डॉ. सुदेश कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, किरण आदि मौजूद रहे।