संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल लुखी में लाला लाजपत राय की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। मुख्यातिथि समाजसेवी लेखराज शर्मा सहित स्कूल स्टाफ ने लालाजी की फोटो पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानाचार्य गजेंद्र शर्मा ने बताया कि लाला जी और उनके साथियों ने सबसे पहले पूर्ण स्वतंत्रता की मांग की थी। उन्होंने यह भी बताया कि लाला जी एक क्रांतिकारी देशभक्त होने के साथ-साथ एक साहित्यकार भी थे। इस अवसर पर मधु शर्मा, हेमंत कुमार, राजेश, नरेश, मनोज, राज कुमार, गुरविश और मुक्ता आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल में लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या व स्कूल स्टाफ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लालाजी के जीवन व उनके संघर्ष को अपने भाषण व कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्य साधना चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में लालाजी के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने उस समय भारतवासियों के दिलों में देश भक्ति की ऐसी लौ जगाई, जिससे स्वतंत्रता की लड़ाई में भारत की जीत हुई। इस मौके पर कुसुम कौशल, शोभा शर्मा, निशा सिंगला, सतीश सिंगला आदि उपस्थित रहे।