फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लक्ष्य वर्मा प्रथम

विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के साथ शिक्षक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विश्व साइकिल दिवस पर भगवान परशुराम कॉलेज में एनएसएस इकाई की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘स्वस्थ जीवन और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए साइकिल एक आदर्श’ रहा। प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम के छात्र लक्ष्य वर्मा प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र रजत कुमार द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रेरणा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. शीशपाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनिल कौशिक और प्रो. वासव दत्ता ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी आदतों में सुधार लाकर पृथ्वी की जलवायु और पर्यावरण सुधार में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस मौके डॉ. माला राम बंसल, प्रो. सुमन शर्मा, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. नंद किशोर, प्रो. कर्मजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें